Type Here to Get Search Results !

अखिलेश यादव का बढ़ा कुनबा,कई ने ली सदस्यता

 



समाजवादी पार्टी की नीतियों और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए उत्तराखण्ड के राष्ट्रीय लोक दल के कई प्रमुख नेता उनके समक्ष समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है।  अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि राष्ट्रीय लोक दल के नेताओं के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

    राष्ट्रीय लोक दल छोड़कर आये नेताओं ने समाजवादी पार्टी को मजबूती देने का संकल्प लेते हुए कहा कि वे उत्तराखण्ड में भी समाजवादी सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करेंगे।

    राष्ट्रीय लोक दल छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होेने वाले नेताओं में  चौधरी हर्षभान सिंह काशीपुर, संजीव पंवार झाजरा देहरादून, डॉ0 कृष्ण देव जिंदल झाजरा देहरादून, ठाकुर विशाल सिंह चकराता रोड देहरादून, कर्नल महेश जोशी प्रेम नगर देहरादून, दीपक राजपूत भीमताल, पवन कुमार झाजरा देहरादून तथा नरेन्द्र त्यागी जसपुर ऊधम सिंह नगर शामिल हैं।                      

                        

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Web Sitesine Hava Durumu Widget HTML Göm
विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 7379362288

Below Post Ad