रील्स बनाने को रहती थी बेक़रार पति ने मना किया तो पत्नी हुई फरार
सोशल मीडिया ने तमाम रिश्तों में दरार डालने का काम किया है लेकिन रील्स को लेकर लोगों में दीवानगी बढ़ती हुई देखी जा सकती है जो आपसी मन मुटाव का कारण भी बन रहा है ऐसा ही एक अजब गजब मामला सामने आया है। आपको बता दें की
जमुई में पति ने अपनी पत्नी को रील्स बनाने से मना किया तो यह बात पत्नी को इतनी नगवार गुजरी की घर से ही भाग गई। 22 मई को तमन्ना परवीन अपनी बच्ची के साथ मंदिर के लिए निकली, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। अब पति जितेंद्र अपनी पत्नी और बच्ची की खोज में लगा है। मामला जमुई के गरही थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि जितेंद्र ने सात साल पहले तमन्ना परवीन से लव मैरिज किया था। पिछले एक साल से जितेंद्र रोजगार के लिए बेंगलुरु में रह रहा था। इस दौरान तमन्ना परवीन ऊर्फ सीमा घर पर अपनी सास और बच्ची के साथ रहती थी। पति साथ नहीं रहने की वजह से वो रील्स बनाने लगी और इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने लगी थी।
सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहने की वज़ह से जितेन्द्र उसे बार-बार मना करता था। इसके कारण पति-पत्नी में विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि सीमा घर से अपनी 7 साल की बेटी के साथ मंदिर में पूजा करने के बहाने निकली और घर नहीं लौटी। इसके बाद से उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है।
पत्नी का मोबाइल बंद होने से पति जितेंद्र परेशान होकर 23 मई को बेंगलुरु से घर आया। इसके बाद से अपनी पत्नी और बच्ची की तलाश में जुटा है।
दोनों को ऐसे हुआ था प्यार
जितेंद्र ने बताया कि जमुई में पढ़ने के दौरान शहर की तमन्ना परवीन से उसकी भेंट हुई। इसके बाद वह दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे। फिर 2017 में उसने तमन्ना परवीन से प्रेम विवाह किया। शादी के बाद वह सीमा देवी बन गई। मामले में गरही थानाध्यक्ष अनिरुद्ध शास्त्री ने बताया कि इस मामले में अभी तक पीड़ित की ओर से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।