सनातन धर्म संस्था के आह्वान पर आर्य वीर दल के बच्चों और वीरांगनाओं ने यज्ञ व पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ज्ञात हो कि सनातन धर्म संस्था द्वारा लगाये गये चरित्र निर्माण शिविर में समाज के युवाओं को आपसी भाईचारे, अन्धविश्वास त्याग, राष्ट्र्प्रेम पर्यावरण सुरक्षा व आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया गया है जिससे प्रेरित होकर बच्चों ने यज्ञ करके व औषधीय पौधे लगाये। इस अवसर पर अखिलेश दुबे अध्यक्ष सनातन धर्म संस्था बस्ती ने बताया यज्ञ करने व पौधे लगाने से ही हमारा पर्यावरण सुरक्षित नहीं होगा बल्कि इसके साथ हमें अपने आचार विचार और कर्म को भी उत्तम बनाने के लिए प्रयास करते रहना होगा तभी हमारे आस पास का पर्यावरण सुखद हो सकेगा। पर्यावरण की शुद्धि हेतु अभय त्रिपाठी, श्री और विधि ने हवन किया। हवन के माध्यम से वातावरण में सुगंध प्रसारित किया।
आर्य वीर दल के बच्चों और वीरांगनाओं ने यज्ञ व पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
Sunday, June 05, 2022
0